क्राइमछत्तीसगढ़

लाठी-रॉड से व्यक्ति पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जांजगीर-चांपा। जिले में कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति पर लाठी और रॉड से जानलेवा हमला करते हुए उसे बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। युवक का इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार चांपा के ग्राम देवराह निवासी बिहारी यादव प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान कुछ बदमाश उसकी हत्या के नियत से आए और बीच रास्ते में रोककर बिहारी पर लोहे की रॉड और लाठी से ताबड़तोड़ वार करते हुए घायल कर दिया। घायल व्यक्ति पूरी तरह से लहुलूहान हो गया।

ताबड़तोड़ हमले से आरोपियों को लगा कि इसकी मृत्यु हो चुकी है जिसके बाद घायल को हसदेव नदी के किनारे फेंक कर भाग निकले। जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। व्यक्ति की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। वहीं मामले की जानकारी जांजगीर कोतवाली पुलिस को दी गई जिसके जांच में वह जुटी हुई है।

यह भी देखें : अंतरजातीय प्रेम विवाह की बेटी को मिली ऐसी सजा…

Back to top button
close