रायपुर। प्रदेश के कृषि एवं सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 5 सालों से कार्यकर्ता सुन रहे हैं, और सुना भी रहे हैं। पर अब जो समय है कुछ कर गुजरने का है। कुछ कर दिखाने का है। युवा मोर्चा पूरे आत्मविश्वास के साथ भाजपा से कह दे कि चिंता न करें, उनका प्रत्येक कार्यकर्ता चुनावी युद्ध के मोर्चे पर सीना तान कर खड़ा हुआ है। उन्होंने यह बात एकात्म परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रायपुर की कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कही।
श्री अग्रवाल ने कहा कि युवा मोर्चा का कार्यकर्ता चुनावी युद्ध का सैनिक है। ऐसे सैनिकों के लिए यह बैठक वार्मअप है। वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेते हुए 1 बूथ 20 यूथ की योजना पर फोकस करते हुए अपने काम को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में इस बार 30 लाख नए युवा मतदान करेंगे। इन्हें भाजपा से जोडऩे का प्रयास होना चाहिए।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने 14 सालों में ऐतिहासिक विकास कार्य किया है।
इस अवसर पर प्रदेश भाजयुमो महामंत्री संजू नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष कमल गर्ग, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला भाजयुमो प्रभारी योगी अग्रवाल, युवा आयोग के सदस्य अमरजीत सिंह, जिला भाजयुमो अध्यक्ष राजेश पांडे, महामंत्री अमित मैशेरी, सुमित शर्मा, सचिन मेघानी सहित जिला भाजयुमो, मंडल भाजयुमो के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह भी देखें : राजनैतिक कारणों से विमानतल के सुरक्षा जांच तंत्र का भी भाजपा सरकार कर रही है दुरूपयोग- कांग्रेस
Add Comment