रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुक्रवार को भाजपा के सह संगठन मंत्री सौदान सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। उक्त बैठक में भाजपा के मिशन 65 प्लस और 22 अगस्त को अमित शाह की दौरे की तैयारी को लेकर आयोजित किया गया था। भाजपा का लक्ष्य है कि इस साल चुनाव में पार्टी द्वारा मेहनत कर प्रदेश में 65 विधानसभा सीट पर कब्जा कर भाजपा को जीत दिलाना है। इसी वजह से लगातार भाजपा कार्यालय समेत जिला, मंडल और बूथ स्तर पर कार्यकत्र्ताओं की बैठक हो रही है। बैठक में केवल भाजपा का एक ही एजेंडा है पार्टी की जीत होनी चाहिए। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं तैयार कर दिया गया है और वोटरों को जोडऩे का प्रयास भी किया जा रहा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि आज प्रदेश पदाधिकारियों बैठक लिया गया इसमें प्रमुख रूप से मिशन 65 प्लस और अमित शाह के आगमन को लेकर हो रही तैयारियों पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में जीत के लिए बूथ मैनेजमेंट जरुरी है। बूथ की मजबूती ही चुनाव में जीत दिलाएगी। बूथ को मजबूत करने पार्टी के वरिष्ठ नेता समेत कार्यकतार्ओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। दी गई जिम्मेदारी को यदि ईमानदारी से निभाई गई तो प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बननी तय है। धरमलाल कौशिक ने बताया कि 22 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आने वाले हैं। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने कार्यकतार्ओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही जिन विधानसभा चुनाव में पार्टी पराजित हुई थी व जहां से कम अंतर से भाजपा को जीत मिली, वहां हमें पूरी ताकत लगाकर पार्टी को मजबूत करने की बात की गई है। बैठक में सौदान सिंह के साथ संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक भी साथ में थे।
यह भी देखें : राहुल ने कहा…चौकीदार-भागीदार बन गया, जब नवाज शरीफ को सजा तो CM रमन के बेटे पर कार्रवाई क्यों नहीं
Add Comment