चिटफंड धोखाधड़ी मामला: भाजपा नेता गिरफ्तार, मुंबई EOW की कार्रवाई

राजेश्वर तिवारी, जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर के भाजपा नेता अमर राठौर को मुंबई की EOW की टीम ने गिरफ्तार करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई है। मामला तीन पहले का है। अमर राठौर सांई प्रसाद चिटफंड कम्पनी के छत्तीसगढ़ प्रभारी थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की है।
इस मामले में मुंबई की ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) में धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज किया था। जांच के बाद मुंबई ईओडब्ल्यू की टीम जांजगीर पहुंची और आरोपी भाजपा नेता अमर को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि कई सालों तक अमर राठौर, सांई प्रसाद चिटफंड कंपनी में सक्रिय थे और छत्तीसगढ़ प्रभारी थे। 2013 में बसपा से जांजगीर-चाम्पा विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। लगातार आ रही धोखधड़ी की खबर के बाद सरकार ने चिटफंड कंपनियों पर नकेल कसना शुरु किया। जिसकी जद में साई प्रसाद कंपनी भी आई थी। इसी बीच अमर राठौर भाजपा में शामिल हो गए थे।
यह भी देखें : महंत के खिलाफ पर्चा, कांग्रेसियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन