संजय सोनी, रायपुर। कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन राउत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों पर कांग्रेस कमजोर है। इन विधानसभाओं में कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। उक्त बातें उन्होंने प्रदेश अनसूचित प्रक्रोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक के बाद कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही।
श्री राउत ने कहा कि प्रदेश के 90 विधानसभा सीटों में से 10 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इनमें से महज एक सीट पर ही कांग्रेस का कब्जा है। इस लिहाज से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों में कांग्रेस काफी कमजोर है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आरक्षित अनुसूचित विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को मजबूत किया जा रहा है और इसके लिए जल्द ही बैठकें भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले कार्यकर्ताओं को उचित दिशा निर्देश दिया जाएगा। कांग्रेस नेता ने गठबंधन करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गठबंधन किस पार्टी से करना है कितनी सीटों पर करना है यह तय करने का अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को है।
यहाँ भी देखे : VIDEO: नक्सलियों द्वारा जलाई बस में मिला नरकंकाल…
Add Comment