संजय सोनी, रायपुर। छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों की हड़ताल का आज 5वां दिन है। अपनी मांग नियमितीकरण और स्थायीकरण को लेकर आज भूख हड़ताल पर 6 कर्मचारी बैठे हैं। ये कर्मचारी हैं- श्रीमती बिदेशवरी, पुरषोत्तम साहू, सुभाष विश्वकर्मा, दिलीप चंद्राकर, रामकुमार, सुकदेव धुव।
दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमल नारायण साहू का कहना है कि हड़ताल में बैठे वन कर्मचारियों के हित में शासन-प्रशासन द्वारा निर्णय नहीं लिया गया, जिसके कारण आज हमारे वन कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कल रात 8 बजे भूख हड़ताल में बैठे हेमसिंग यादव का स्वास्थ्य खऱाब हो गया था, जिसे मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।
यह भी देखे – हड़ताल में गए स्वास्थ्य कर्मचारियों से वापस आने की अपील
Add Comment