छत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

108-102 कर्मचारियों को मिला भारतीय एंबुलेंस कर्मचारी फेडरेशन का समर्थन, की यह घोषणा…

संजय सोनी, रायपुर। संजीवनी 108 और महतारी 102 के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 25 वां दिन है। उनका हड़ताल को आज राष्ट्रीय यूनियन जीवन रक्षक भारतीय एम्बुलेंस कर्मचारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल समर्थन देने पहुंचे। प्रतिनिधि मंडल ने कहा है कि अगर जल्द से जल्द संजीवनी 108 और महतारी 102 के कर्मचारियों के हित में शासन द्वारा फैसला नहीं लिया गया तो राष्ट्रीय स्तर पर एम्बुलेंस की सेवाओ को बंद कर दिया जाएगा।



संजीवनी 108 और महतारी 102 के कर्मचारियों ने कहा कि अगर इसके बाद भी शासन उनकी मांगों को नहीं मानेगी तो आत्महत्या करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं होगा, जिसकी पूर्णरूप से जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ शासन की होगी।

यह भी देखे – बरसते पानी में भी जारी रही 108-102 कर्मचारियों की हड़ताल…महिला कर्मचारियों ने की 14 को मुंडन की घोषणा

Back to top button
close