रायपुर। भाजपा नेता शिवरतन शर्मा कांग्रेस को सीख देने के बजाय अपनी पार्टी के गिरेबान में झांकने की चेतावनी देते हुये प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि धान परिवहन घोटाले की काली कमाई के पैसे से भाजपा की टिकट हासिल करने वालों को हर चीज बिकाऊ ही नजर आती है। पैसे लेकर टिकट देने की परंपरा भाजपा की है। भारतीय जनता पार्टी का इतिहास उठाकर देख लें। समाज के अधिसंख्यक धन पशुओं ने पैसे के दम पर भाजपा की टिकट हासिल की है। विजय माल्या और चंद्रा जैसे अपने धन-बल के ही दम पर ही भाजपा का समर्थन हासिल कर चुनाव जीत चुके है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि अंतागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी की खरीदी करने वाले लोग कांग्रेस के एक ब्लॉक अध्यक्ष के ऊपर लगे झूठे निराधार आरोपो पर विधवा विलाप कर रहे हैं। देश और प्रदेश ने भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष को रक्षा सौदों के नाम पर एक लाख का घूस लेते हैं।
देश और प्रदेश की जनता ने रमन सिंह रायगढ़ में हुयी भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में की गयी उस बेशर्म अपील को भी देखा और सुना है जिसमे वे भाजपाइयों से एक वर्ष कमीशनखोरी बन्द करने की अपील कर रहे है ताकि प्रदेश को आने वाले और तीस साल लूटा जा सके। 36000 करोड़ के नान घोटाले और अगस्ता हेलीकाप्टर में कमीशन खाने वालों की हकीकत छत्तीसगढ़ की जनता जान और समझ चुकी है। इस प्रदेश में भाजपा की सरकार ने बुजुर्गों की आंखों की दवाइयों और महिलाओं की नसबन्दी की दवाइयों में बेशर्मीपूर्वक कमीशनखोरी किया है जिसके परिणाम स्वरूप सैकड़ो बुजुर्गों की आंखों की रोशनी चली गयी और 17 माताओं की जान गई। कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू होते ही प्रदेश में कांग्रेसजनों के साथ समाज के हर वर्ग में फैले उत्साह से भाजपाई घबरा गए है। आज कर्मचारी, अधिकारी अपनी नौकरियां छोड-छोड़ कर सारे सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सभी कांग्रेस की टिकिट के लिए आवेदन कर प्रदेश से भाजपा सरकार के पतन के महायज्ञ में अपनी आहुति देने को आतुर है।
भाजपा समझ गयी है नवंबर 2018 के चुनावों में भाजपा का आंकड़ा बमुश्किल एक दर्जन सीट तक भी नही पहुंच पाएगा इसीलिये तमाम तरीके के हथकंडे अपना कर कांग्रेस को बदनाम करने में जुटी है। कभी पीसीसी अध्यक्ष के खिलाफ झूठे मुकदमे बनाये जाते है, कभी सीबीआई जांच की धौस दिखाती है, तो कभी भूपेश बघेल की पुश्तैनी जमीन नपवाई जाती है। जब भाजपा कुछ और हासिल नही कर पायी तो कांग्रेस के छोटे पदाधिकारी को निशाने बनाने में लगी है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवतरन शर्मा की स्तरहीन बयानबाजी की प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कड़ी निंदा की है।
यहाँ भी देखे : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया से भाजपा बेचैन
Add Comment