रायपुर। जैसे ही विधानसभा-लोकसभा एवं नगर निगम के चुनाव आते हैं कांग्रेस पार्टी की वर्षों पुरानी संस्कृति अपने रंग में आ जाती है। धरसींवा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की स्वीकारोक्ति इस बात को प्रमाणित करती है कि कांग्रेस पार्टी की टिकट की दुकानदारी फिर चालू हो गई है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने पीसीसी अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से इस बात का स्पष्टीकरण चाहा है कि धरसींवा ब्लाक अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी के टिकट के एवज में लंबे चौड़े रकम की मांग की है कि इसके पीछे कौन है? जैसा कि समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुआ है। इससे यह जाहिर है कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता भी इस दुकानदारी में सम्मिलित हैं। जिस पार्टी का टिकट ही बिकाऊ हो उस पार्टी के नेताओं की क्या फितरत हो सकती है? यह जग जाहिर हो चुका है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस पार्टी की इस चरित्र को पहले से जानती है। कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय तक देश में राज किया देश की जनता ने उन्हें अवसर दिया था कि वे देश की सेवा करेंगे परंतु कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने लगातार जन आकांक्षाओं के साथ खिलवाड़ किया। जनता की गाढ़ी कमाई को अपने जेब भरने में लगाया। अब फिर से कांग्रेस की टिकट के लिए रकम की मांग करना कांग्रेस पार्टी की नैतिकता को एक बार फिर से उजागर कर दिया है। यह बात तो धरसींवा ब्लाक अध्यक्ष के माध्यम से उजागर हो गया परंतु कांग्रेस पार्टी में प्रदेश स्तर से लेकर दिल्ली तक टिकट के लिए परदे के पीछे बड़ा खेल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि उनके नेताओं ने हमेशा लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है। लोकतंत्र के नाम पर देश की जनता को धोखा दिया है। जिस पार्टी ने टिकट के लिए लाखों रूपयों की मांग की जाती है और जो नेता पैसे देकर कांग्रेस पार्टी की टिकट हासिल करते हैं। ऐसे नेता भ्रष्टाचार करने के सिवाय जनता की सेवा कभी नहीं कर सकते। धरसींवा ब्लाक कांग्रेस से जो बातें समाने आ रही है यह निचले स्तर में हो रहे लेनदेन की बात है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से दिल्ली तक उसमें कितने जीरो लग जाएंगे और इसके परिणाम क्या होंगे? यह किसी से छिपा नहीं है। यह तो अभी शुरूआत है आगे-आगे और भी कई सारे राज कांग्रेस पार्टी से निकल-निकलकर, छन-छनकर बाहर आने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ में अब कोई स्थान नहीं रहा। इस बार छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की पूर्ण रूप से सफाया चाहती है। कांग्रेस ने जो कर्म किये हैं उसका भुगतान उसे भुगतना ही पड़ेगा।
श्री शर्मा ने कहा कि धरसींवा ब्लाक कांग्रेस में जो बात हुई है कांग्रेस पार्टी के लिए कोई नई बात नहीं है। ऐसा तो पूरे प्रदेश में चल रहा होगा। कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की क्या स्थिति है यह स्पष्ट हो चुका है। बड़े नेता निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को दबाव बनाकर शोषण कर रहे हैं। सभी बड़े नेता अपने अपने ढंग से दुकानदारी में लगा दिये हैं। कांग्रेस के कई एजेंट भी प्रदेश में घुमते हुए दिखाई दे रहे हैं। जोकि कांग्रेस पार्टी की टिकट दिलाने की बात कर रहे हैं और ये एजेंट किनके द्वारा भेजे गये हैं यह भी एक प्रश्न खड़ा करता है।
यह भी देखें : जलकी रिसोर्ट प्रकरण: शीघ्र चालान प्रस्तुत करने किरणमयी ने आईजी गुप्ता को सौंपा ज्ञापन
Add Comment