रायपुर। बिलासपुर जिले के मस्तुरी विधानसभा से कांग्रेस विधायक उम्मीदवार बनने युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा को आवेदन सौंपा है।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कौशल पांडेय, प्रदेश प्रतिनिधि राजकुमार अंचल, व्यासनारायण तिवारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री, युवा कांग्रेस मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष नितेश सिंह, युवा कांग्रेस जिला महासचिव सत्येन्द्र साहू, दुर्गेश सिंह क्षत्री, एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि अमितेश राय, मस्तूरी युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रघु यादव, दामोदर कांत, राजीव ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष सत्येन्द्र धृतलहरे, आईटी सेल के विधानसभा अध्यक्ष अरविंद सोनी, रंजीत सिंह, सोहराब खान, दद्दू सोनकर, लव बोले, नंद धीवर, लखेश्वर निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Add Comment