क्राइमदेश -विदेश

घर में घुसे 4 युवक, बच्चों को कमरे में किया बंद, महिला से गैंगरेप फिर फंदे पर लटकाया… जानें पूरा मामला

कैथल। घर में अकेली महिला के साथ चार लोगों ने पहले गैंगरेप किया फिर उसे फंदे पर लटका दिया, लेकिन किस्मत से उसकी जान बच गई। मामला यह है कि कैथाल में एक परिवार अपने खेत में मकान बना कर रह रहा था। महिला का पति रिश्तेदार को दवाई दिलवाने के लिए दूसरे शहर गया हुआ था। रात में महिला घर में दो छोटे बच्चों के साथ अकेली थी। तभी रात करीब 11 बजे महिला को किसी के घर में घुसने की आवाज सुनाई दी। महिला ने बाहर आकर देखा तो चार युवक उसके घर में घुस चुके थे।

महिला ने शोर मचाया, लेकिन मकान खेत में होने के कारण आसपास कोई महिला की आवाज नहीं सुन सका। फिर चारों युवकों ने सो रहे बच्चों का कमरा बंद किया और महिला को दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने महिला को फंदे में लटका कर फरार हो गए, लेकिन कुछ समय बाद रस्सी ढीली पड़ गई और पीडि़ता के पैर जमीन पर लग गए, जिसके चलते उसकी जान बच गई। पीडि़त महिला ने उसके बाद अपने पति को फोन किया और आपबीती सुनाई।

यह भी देखें : कुरुद में भीषण हादसा, स्कूल बस ने मारी बाइक को टक्कर, मौके पर ही महिला की मौत

Back to top button
close