रायपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी व्दितीय सावन सोमवार के अवसर पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिरों में अपने भोले नाथ, भोले भण्डारी, महादेव एवं देवों के देव महादेव के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। शहर के प्राचीनतम मंदिर हटकेश्वरनाथ रायपुरा, बुढ़ेश्वर महादेव ब्रम्हपुरी, दुधाधारी मठ मठपारा, शंकर मंदिर बूढ़ापारा, शंकर मंदिर रावांभाठा, नीलकंठेश्वर महादेव भाठागांव रोड एवं शहर के सभी पुराने नये शिवालयों में श्रद्धालु सुबह से ही जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक महादेव पर अर्पित कर पूर्ण भक्तिभाव से पूजा करते दिखाई दिये।
लंबी कतार के दौरान विभिन्न शिवालयों में भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक करने के लिए अपनी बारी आने का बेसब्री से इंतजार करते रहे। प्राचीनतम शिव मंदिरों सहित विभिन्न शिवालयों में आज भोलेनाथ का विशेष श्रंृगार किया गया। भक्तों ने नारियल, धतुरा, बेल पतरी चढ़ाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आर्शिवाद महादेव से मांगा।
यहाँ भी देखे : Honor Play भारत में लॉन्च, आज शाम से इस वेबसाइट पर शुरू होगी बिक्री
Add Comment