इलाहाबाद। यूपीए अध्यक्ष सोनियां गांधी की बेटी प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने मांग उठती रही है। इस बीच इलाहाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल साइट्स पर प्रियंका इज कमिंग सून का पोस्टर वायरल किया है। सोशल साइट्स पर यह पोस्टर डालने वाले जिला कांग्रेस महासचिव हसीब अहमद इससे पहले भी कई बार प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग उठाते रहे हैं।
पार्टी के बड़े नेताओं की मानें तो इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी की सीट से उनकी बेटी चुनाव लड़ सकती हैं। कांग्रेसी लगातार प्रियंका को राजनीति में लाने में मांग करते रहे हैं। कांग्रेसियों का कहना है कि प्रियंका में इंदिरा की छवि है और उनके आने से पार्टी को फायदा होगा।
यह भी देखें : अजीत जोगी ने रेणु जोगी को लेकर दिया बयान, कांग्रेस से लड़ेंगी चुनाव तो उतारेंगे उम्मीदवार
Add Comment