बीजापुर। शहीदी सप्ताह के आखिरी दिन नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने एक साप्ताहिक बाजार में घुसकर फायरिंग की है। फायरिंग में दो जवान घायल हो गए है। एसपी ने इस घटना की पुष्टि की है। एक नक्सली के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के पीछे नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम का हाथ है। मिली जानकारी के अनुसार ये घटना बासागुड़ा थाना इलाके की है।
यहां साप्ताहिक बाजार भरा था, जिसकी सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए गए थे। बाजार पर पहले से ही नक्सली घात लगाए बैठे थे, और मौका मिलते ही फायरिंग शुरु कर दी। नक्सलियों ने तकरीबन 7 से 8 राउंड फायरिंग की है, जिसमें एक जवान को गोली लगी है। एक जवान पर चाकू से हमला किया गया है। नक्सली 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मना रहे हैं।
यहाँ भी देखे : मन की बात करने वालों को जन-संवाद से छटपटाहट : कांग्रेस
Add Comment