राजेश्वर तिवारी, जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिले में वितरित किए गए आनलाइन टैब में सामने आ रहे अश्लील क्लिप से शिक्षक शिक्षिकाओं को शर्मिन्दा होना पड़ रहा है। जिले के स्कूलों से एैसे टैबलेट पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। यह मांग नवीन शिक्षाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष व मोर्चा के जिला संचालक अनुभव तिवारी ने शासन प्रशासन की है।
ज्ञात हो कि बेमेतरा जिले सहित प्रदेश के कई जिलों में आनलाइन अटेन्डेंस में अश्लील वीडियो का मामला सामने आने पर इनके उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिले में भी ऐसे टैबलेटों पर तत्काल प्रभाव से बैन लगाया जाना चाहिए और शिक्षकों की उपस्थिति पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुकुल मैनुअल अटेंडेन्स को मानकर करने की मांग मोर्चा के जिला संचालक ने की है।
यह भी देखें : स्कूलो के ई-अटेंडेंस में दिख रही अश्ली तस्वीरें, तुरंत बंद किया जाए : वीरेन्द्र दुबे
Add Comment