भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर भाजपा सत्ता पर काबिज होगी। यह ये खबर एक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर छापी गई है। मध्यप्रदेश के हालात का चुनावी सर्वे स्पीक मीडिया नेटवर्क ने किया था। इस सर्वे रिपोर्ट को नेशनल हैरॉल्ड ने प्रकाशित किया है। सर्वे में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक एमपी में अगर कांग्रेस और बीएसपी के बीच गठबंधन नहीं होता है तो बीजेपी को उसका सीधा फायदा मिलेगा और उसे 147 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस सिर्फ 73 सीटें जीत पाएगी। बसपा के खाते में 10 सीट जा सकती है। अगर कांग्रेस-बीएसपी गठबंधन हो गया तब भी बीजेपी 126 सीटें जीतेगी। वही कांग्रेस-बीएसपी गठबंधन को 103 सीट ही मिलेगी। सर्वे के आधार पर दोनों ही स्थितियों में सरकार तो बीजेपी की ही बनेगी।
नेशनल हेरॉल्ड की वेबसाइट में प्रकाशित चुनाव पूर्व सर्वे में बताया गया है कि अगर कांग्रेस का बीएसपी के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो राज्य में चौथी बार भी 147 सीटों के साथ बीजेपी की सरकार बना रही है। स्पिक मीडिया नेटवर्क के सर्वे के मुताबिक गठबंधन की सूरत में भी विधानसभा की 230 सीट में से बीजेपी को 126 सीट मिलेंगी। बहुतम के लिए 115 सीट चाहिए। अगर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ी तो उसे सिर्फ 73 सीट मिल पाएंगी। सर्वे ये भी कहता है कि मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह और पीएम मोदी की लोकप्रियता बरकरार है।
यह भी देखें : विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा सभी कलेक्टर अगस्त तक नियुक्त करे ट्रेनर्स, आदेश जारी
Add Comment