रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की उल्लेखनीय उपलब्धि पर राज्यपाल ने अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यहां के उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। राज्यपाल बलरामजी दास टंडन से आज राजभवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति एसके पाटिल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल श्री टंडन को बताया कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा वर्ष 2017 के लिए दी गई रैंकिंग में 12वां स्थान प्राप्त हुआ है, जो कि एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। गत वर्ष विश्वविद्यालय का स्थान 17वां था, जिसमें सुधार हुआ है।
यहाँ भी देखे : प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रारंभ
Add Comment