छत्तीसगढ़

किचन में महिला खाना बनाने में थी मशगूल, तभी हुआ यह हादसा कि सब कुछ चौपट हो गया…

कोरबा। आज सुबह एक महिला अपने घर के किचन में खाना बनाने में मशगूल थी अचानक एक जोरदार विस्फोट के साथ सिलेंडर फट गया। इस हादसे ने महिला का सब कुछ छीन लिया। कहने का मतलब उनके घर के सारे सामान जल गए। घटना से भयभीत पति-पत्नी ने घर से भाग कर अपनी जान बचाई।
कोरबा शहर के पुरानी बस्ती में शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे डॉक्टर लाल श्रीवास की पत्नी किचन में खाना बना रही थी।

इसी दौरान अचानक सिलेंडर फ टा और आग लग गई। गनीमत यह रहा कि पति-पत्नी को कुछ नहीं हुआ। हालांकि घर के सारे सामान जलकर खाक हो गए। उनके पास जीवनयापन के दैनिक जरूरतों के सामान भी नहीं रह गए। फायर ब्रिगेड की टीम जरूर पहुंची, लेकिन लंबी और सकरी गली होने के कारण दमकल का उपयोग नहीं किया जा सका।

यहाँ भी देखे : यात्री बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में फंसी, बाल-बाल बचे यात्री

Back to top button
close