रायपुर। कांग्रेस की चुनाव अभियान “जनसंवाद” की शुरूआत 31 जुलाई को रायपुर से होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरणदास महंत, पूर्व मंत्री एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा ने बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। रायपुर के 70 वार्डो में कार्यक्रम होंगे। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओ के साथ घर-घर जायेंगे, किसान संगठनों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनो, सहित विभिन्न समाज के प्रमुखो से मिलेंगे।
भाजपा सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, पेट्रोल-डीजल, गैस की मंहगाई, युवाआें की बेरोजगारी पर चर्चा करेंगे एवं कांग्रेस पार्टी के विजन को बतायेंगे व सलाह मशविरा करेंगे। कांग्रेस के नरवा, गरूवा, घुरूवा, बारी, छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी के तहत राजधानी के सड़को में घूम रहे मवेशियो की सुरक्षा चारा-पानी एवं दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे मवेशियों को बचाने के लिये सरकार को घेरा जायेगा। रायपुर में जनता के मांगो के अनुरूप सुविधायें विकसित करने में नाकाम रमन सरकार के मंत्रियों की पोल खोली जायेगी।
पाम्पलेट, बैनर, पोस्टर, वालराईटिंग, के जरिये कांग्रेस के रीति-नीति सिद्धांतो एवं ऐंजेंडा का प्रचार-प्रसार भाजपा सरकार के विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत वार्ड में रहने वाले ख्याति प्राप्त प्रतिभावान राष्ट्रीय एवं राजकीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों, प्रतिभाशाली, युवाओं, महिलाओं और कांग्रेस के विचारधारा से वर्षो से जुड़े बुर्जुगो का सम्मान किया जायेगा।
11 दिन तक चलने वाले जनसंवाद कार्यक्रम में 11 अगस्त को हरेली उत्सव, हरेली तिहार के दिन कांग्रेस के विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पूरे प्रदेश में गांव-गांव जाकर नरवा, गरूवा, घुरूवा, बारी के ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले कार्यक्रम के महत्व को बतायेंगे।
मिनीमाता की पुण्यतिथी पर महिला स्वावलंबन और सशक्तिकरण के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय प्रदेश कांग्रेस ने लिया है। जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, शहर-जिला, ब्लाक कमेटी, जोन, सेक्टर, बूथ कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी मोर्चासंगठन, प्रकोष्ठ, विभाग शामिल होंगे।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेश तिवारी, सुभाष धुप्पड़, महापौर प्रमोद दुबे, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ नेता महेन्द्र छाबड़ा, शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस के कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, प्रवक्ता धनंनज सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष हसन खान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शिव सिंह ठाकुर, अमित पांडे, अनवर हुसैन, श्री कुमार मेमन, नागभूषण राव, समीर अख्तर, जसबीर सिंग ढिल्लन, सतनाम सिंह पनाग, सोमनलाल ठाकुर, अन्नू राम साहू, संदीप साहू, सतीश जैन, विमल गुप्ता, अमित दास, मिंलिंद गौतम, राम दास कुर्रे, गिरीश दुबे, मदन तालेड़ा, पंकज शर्मा, विकास खोजो मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, सुनीता शर्मा, दाऊलाल साहू, अरूण जंघेल, सहदेव व्यवहार, सुमीत दास, सायरा बानो, संदीप तिवारी, बबीता नंथानी, सोमेन चटर्जी, अजीत कुकरेजा, मनोज सिंह ठाकुर, मलखम बघेल, दिव्य किशोर निआल, दिप्तेश चटर्जी, अमोद सिन्हा, प्रकाश राम मानिकपुरी, के.डी. सिंह, डॉ. भागवत साहू, अजहर रहमान, राजा भट्टर बंसत तिवारी, बुलाकी वर्मा, बुलाकी वर्मा, देवेन्द्र यादव, प्रिति तरूण श्रीवास, जावेद अली एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।
यह भी देखें : जर्जर शाला भवनों में दहशत में पढ़ने और पढ़ाने को मजबूर हैं शिक्षक और बच्चे : कांग्रेस
Add Comment