रायपुर। प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक कांग्रेस भवन में चल रही है। इस बैठक में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व कांग्रेस विधायक दल के नेता रविंद्र चौबे, कांग्रेस के दोनों कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर शिव कुमार डहरिया और रामदयाल उइके सहित चुनाव अभियान समिति के सदस्यगण उपस्थित हैं।
बैठक प्रारंभ होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने रायपुर के पूर्व सांसद सर्वोदयी नेता केयूरभूषण और प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री रामचंद्र सिंह देव के निधन पर शोक का प्रस्ताव रखा और सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। 5 मिनट बाद चुनाव अभियान समिति की बैठक फिर से आरंभ हुई जो कि अभी जारी है।
यहाँ भी देखे : राष्ट्रपति ने की आदिवासी महिला के ई-रिक्शे की सवारी
Add Comment