क्राइमछत्तीसगढ़

रायपुर : चाकूबाजी में एक युवक की हत्या, 2 घायल…आरोपी ने वीडियो बनाकर दिखाई दबंगई…

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में गुंडागर्दी और चाकूबाजी की खबर है। चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी लल्लू पठान और मनजीत सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया है। बदमाश सोमवार की रात इलाके में सूरज राजपूत को चाकू मार कर फरार हुए थे। इससे पहले आरोपी मोहल्ले में जमकर गालीगलौज और उत्पात करते रहे।

घटना का आरोपियों ने वीडियो बनाया। वीडियो में जमकर गाली-गलौज करते हुए लॉ एंड आर्डर की धज्जियां उड़ाते दिखे। गाली-गलौज वाले उस वीडियो में आरोपी की दबंगई भी दिख रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद गुढ़ियारी पुलिस ने आधा दर्जन स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर आरोपियों को दबोचा है।

राजधानी के ही शक्ति नगर में बदमाश मोहन धोबी ने दो युवकों को चाकू मारा। दोनो युवकों का मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल युवक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए। खबर यह भी आई कि घटना की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस का काफी समय तक कोई रिस्पांस नही रहा। यह खम्हारडीह थाना क्षेत्र का मामला है।

इसी तरह, चाकूबाजी में एक युवक की हत्या भी हो गई। गंज इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। देवा नायडू नामक युवक की हत्या कर दी गयी। अज्ञात आरोपी फरार हैं। घटना के दौरान पुलिस इलाके में पैदल गश्त कर रही थी।

Back to top button
close