जगदलपुर। आज प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवम आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री केदार कश्यप सांसद कार्यालय जगदलपुर पहुंचे। यहां श्री कश्यप की उपस्थिति में नारायणपुर विधानसभा के सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा का दामन थामने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता नारायणपुर विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्र से है।
भाजपा प्रवेश के बाद कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री कश्यप को कहा कि आज अपने आप में भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा संगठन है, जो अपने उत्कृष्ट कार्यशैली, सफल योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी संगठन की मजबूती को दर्शाती है। इन्ही वजहों को देख हम प्रभावित हुए। श्री कश्यप ने समस्त कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने वाले युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा कि युवा सदैव अपनी सोच और अपनी मेहनत से समाज का स्वरूप बदलने का हौसला रखते हैं और भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा युवाओं को साथ लेकर अपना विकास का रथ चलाया है और ये विकास सदैव चलता रहेगा। आप समस्त नव प्रवेशित युवाओं के पास अपने आसपास के समाज को बदलने का मौका है।
भाजपा का दामन थामने वाले 122 लोग कोंगरा, महिमा गावड़ी, ग्राम झारा, और मडानार गांव से है। कांग्रेस से भाजपा प्रवेश करने वाले प्रमुख कांग्रेसियों में रोमन नाग, सुखदेव बेलसरिया, रविन्द्र नाग, जलदेव यादव, मयानु सलाम (सरपंच), पिकेश्वरी सलाम (सरपंच) शामिल है। इस अवसर पर किरण देव प्रदेश मंत्री भाजपा, बृजमोहन देवांगन, तरुण चोपड़ा, विजय तिवारी, उत्तम चंद, भारत भघेल, रविन्द्र नाग, सुखदेव बेलसरिया, रोमन बघेल, अशोक राव, प्रवीण शांखला आदि क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
यह भी देखें : नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चे अब राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर लहरा रहे हैं अपना परचम -केदार कश्यप
Add Comment