रायपुर। राजधानी में नाबालिगों के गायब होने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में खमतराई और गुढिय़ारी इलाके से एक-एक नाबालिग गायब हुई है।
खमतराई थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिवानंद नगर खमतराई निवासी 33 वर्षीया प्रार्थिया ने शिकायत दर्ज कराई कि कल 1 बजे के आसपास शिवानंद नगर खमतराई से कोई अज्ञात आरोपी ने प्रार्थीया की 15 वर्षीया पुत्री को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।
एक अन्य मामले में गुढिय़ारी थाना पुलिस ने बड़ा अशोक नगर निवासी 36 वर्षीया प्रार्थीया की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध किया है। प्रार्थिया ने शिकायत दर्ज कराई कि कल रात 8.40 बजे के आसपास बड़ा अशोक नगर से कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थिया की 17 वर्षीया नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है।
यह भी देखें : नाबालिग लड़की ने पुलिस स्टेशन में की खुदकुशी, SI और हेड कांस्टेबल निलंबित
Add Comment