रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को जोगी ने हारा हुआ, कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने वाला कहने पर पलटवार करते हुए प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा पीएल पुनिया के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने से कांग्रेस की ताकत बड़ी है। इस प्रकार से पार्टी में रहकर पार्टी के अहित में काम करने वालो को बाहर का रास्ता दिखाया, उससे कार्यकर्ताओं में अपार ऊर्जा का संचार हुआ है। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले षड्यंत्रपूर्वक हुई राजनीतिक हत्याकांड झीरम घाटी नक्सली हमला के लिए जनता भाजपा सरकार एवं भाजपा के सहयोगियों को जिम्मेदार मानती है।
झीरम घाटी कांड की षडंयत्रकारियों के बारे में जनता जो कहती है और मानती है उन्हीं बातों को छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने दोहराया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, किसान, महिला, मजदूर, युवा के हक अधिकार की जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ रहे कांग्रेस के नेताओं पर अर्नगल आरोप लगा कर जनता का विश्वास खो चुके लोग राज्य की भाजपा सरकार को बचाने में लगे हुए हैं।
यह भी देखें : गरियाबंद और जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित
Add Comment