रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विकास उपाध्याय के निर्देश पर तथा कामत कुमार साहू की अनुशंसा पर रायपुर शहर के 7 वार्डों में सोशल मीडिया अध्यक्ष की नियुक्ति छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी की उपस्थिति में की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त वार्डों में सोशल मीडिया अध्यक्ष के नियुक्तियों का शुभारंभ किया गया। आने वाले दिनों में इसी श्रृंखला का विस्तार करते हुए शेष वार्डों में भी सोशल मीडिया अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंंगे। आज सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को उनके कार्य व जिम्मेदारी से अवगत कराया गया।
इसके साथ ही आने वाले दिनों में होने वाले चुनावों को मद्देनजर रखते हुए सभी अध्यक्षों को सोशल मीडिया में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा अपने वार्ड स्तर में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जाने वाले कार्यक्रमों की सूचना को लोगों तक पहुंचाने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए है। रायपुर शहर के जिन 7 वार्डों में सोशल मीडिया अध्यक्ष की नियुक्ति की गई उनमें विजय साहू (पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड), डिगेश्वर निषाद (रामसागरपारा वार्ड), अनिकेत साहू (शहीद चूड़ामणि वार्ड), मोरिस मसीह (पं. ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड), चंद्रप्रकाश साहू (रामकृष्ण परमहंस वार्ड), अक्षय कांडे (कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड), हिमांशु वर्मा (वामनराव लाखे वार्ड) शामिल है।
यह भी देखें : कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता भूपेश बघेल के साथ है -त्रिवेदी
Add Comment