छत्तीसगढ़
संजीवनी 108, महतारी एम्बुलेंस सेवा के 4 आंदोलनकारी नेता बर्खास्त, हड़ताल अवैध घोषित होने के बाद कंपनी ने शुरू की कार्रवाई

रायपुर। संजीवनी 108, महतारी एम्बुलेंस सेवा के 4 आंदोलनकारी नेताओं को बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त किए गए नेताओं में राजेन्द्र राठौर, लोकेश डड़सेना, सूर्य सेन और शिव साहू शामिल है। श्रम न्यायालय हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया है।
इसके बाद जीवीके कंपनी ने कर्मचारियों को काम पर वापस लौटने को कहा था, लेकिन कर्मचारी काम पर नहीं लौटें तो कंपनी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कर्मचारी पिछले 4 दिनों से वेतनवृद्धि, समय पर वेतनमान सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल पर है।