सीकर। कांकेर (छत्तीसगढ़) में नक्सली हमले में शहीद हुए सीकर के लोकेन्द्र सिंह शेखावत का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के 6 महीने के बेटे दक्षप्रताप ने मुख्याग्नि दी। शेखावत की शहादत को सलाम करने सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे थे। राजस्थाने के चिकित्सा राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया, कलेक्टर भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। लोकेन्द्र की शव यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा के साथ डीजे और बैंड बाजा भी था। बीएसएफ और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शहीद लोकेन्द्र सिंह 2012 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। शहीद लोकेन्द्र का विवाह दो साल पहले अन्नू कंवर से हुआ था।
लोकेन्द्र सिंह की शहादत की खबर के बाद पूरे गांव में गमगीन माहौल हो गया था। सोमवार सुबह गांव में किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। देर रात शहीद लोकेन्द्र सिंह का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से अजीतगढ़ पहुंचा। वहां उसकी अगवानी करने के लिए ग्रामीण पहले से मौजूद थे। सैकड़ं की संख्या में बाइक सवार शहीद लोकेन्द्र का शव रैली की शक्ल में गांव नाथूसर लेकर पुहंचे थे।
यह भी देखे – गड़ा धन पाने पिता ने बेटे की चढ़ा दी बलि, फिर गुपचुप कर दिया अंतिम संस्कार… जानें पूरा मामला
Add Comment