कांकेर। जिले में फिर एक बार नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने ग्रामीण पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। नक्सलियों ने युवक को घर से अगवा किया था। अगवा करने के बाद नक्सलियों ने युवक की हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार रमन टोला इलाके से चंद्रा दल्लू कावड़े नामक युवक को अगवा किया था। इसके बाद धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सलियों ने लाश गांव के पास ही फेंक दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद बांदे थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी देखे – (बड़ी खबर) : पुल बनाने की मांग करने वाले सरपंच की नक्सलियों ने की हत्या
Add Comment