छत्तीसगढ़सियासत

भूपेश बघेल की आवाज किसानों, मजदूरों और मेहनतकश लोगों के हित में उठने वाली आवाज है-त्रिवेदी

रायपुर। मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के बयानों पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की आवाज छत्तीसगढ़ के अवाम की आवाज है, किसानों की आवाज है, मजदूरों और मेहनतकश लोगों की आवाज है। श्री बघेल की छत्तीसगढ़ के हित और हक में उठने वाली आवाज से मुख्यमंत्री रमन सिंह को कोई फर्क नहीं पड़ता है तो न पड़े, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोगों को फर्क पड़ता है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की आवाज के चलते ही धान की खरीदी सीमा 10 क्विंटल से 15 क्विंटल राज्य सरकार को करना पड़ा है। 14 वें वित्त आयोग की राशि का पंचायतों का फंड मोबाईल टावरों के लिए निजी कंपनी को ट्रांसफर करने का निर्णय इसी आवाज के चलते प्रदेश सरकार को वापस लेना पड़ा था। जंगलों में रहने वालों को सामुदायिक वन अधिकारों से वंचित करने का निर्णय भी इसी आवाज के चलते वापस लेना पड़ा था। इसी आवाज के चलते आदिवासियों की जमीनो को लूटने की कंपनियों को छूट देने का काला कानून भू-राजस्व संहिता में संशोधन को वापस लेने का निर्णय सरकार को लेना पड़ा था। इसलिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की आवाज से फर्क तो पड़ता ही है।

यह भी देखे –  कोरबा शहर जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Back to top button
close