रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से बैठकें ली जायेगी। जिसका प्रथम चरण 16 जुलाई को कोरिया जिले के बैकुंठपुर से हो रहा है, जिसमें जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के सभी स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों सांसद, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग, के प्रदेश, जिला, ब्लाक, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। पहले चरण का समापन 21 जुलाई रायगढ़ में होगा।
जिला स्तर की इन बैठकों के कार्यक्रम के दौरान समय-समय पर अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिवद्वय अरूण उरांव, चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव, कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्षद्वय, डॉ. शिवकुमार डहरिया, रामदयाल ऊईके, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चंरणदास मंहत, अरविन्द नेताम, उपनेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा, अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इसी कड़ी में 16 जुलाई सोमवार को जिला-कोरिया, विधानसभा क्षेत्र – मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, भरतपुर-सोनहत, के बैकुंठपुर में दोपहर 12 से 4 बजे तक जिला स्तर पर विधानसभावार बैठकें होंगी। जिसमें प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत भगत, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष धनेश पाटिला, कांग्रेस पिछड़ा विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र चंद्राकर सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
17 जुलाई मंगलवार को जिला-सूरजपुर, विधानसभा क्षेत्र – प्रेमनगर, भटगांव, के सुरजपुर में दोपहर 12 से 4 बजे तक जिला स्तर पर विधानसभावार बैठकें होंगी। जिसमें प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत भगत, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष धनेश पाटिला, कांग्रेस पिछड़ा विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र चंद्राकर सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
18 जुलाई बुधवार को जिला-बलरामपुर, विधानसभा क्षेत्र- रामानुजगंज, सामरी, के राजपुर में दोपहर 12 से 4 बजे तक जिला स्तर पर विधानसभावार बैठकें होंगी। जिसमें प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत भगत, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष धनेश पाटिला, कांग्रेस पिछड़ा विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र चंद्राकर सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
19 जुलाई गुरूवार को जिला-सरगुजा, विधानसभा क्षेत्र – अंबिकापुर, लुण्ड्रा, सीतापुर, प्रतापपुर, के अंबिकापुर में दोपहर 12 से 4 बजे तक जिला स्तर पर विधानसभावार बैठकें होंगी। जिसमें प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत भगत, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष धनेश पाटिला, कांग्रेस पिछड़ा विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र चंद्राकर सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
20 जुलाई शुक्रवार को जिला-जशपुर, विधानसभा क्षेत्र – पत्थलगांव, कुनकुरी, जशपुर, केजशपुर में दोपहर 12 से 4 बजे तक जिला स्तर पर विधानसभावार बैठकें होंगी। जिसमें प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत भगत, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष धनेश पाटिला, कांग्रेस पिछड़ा विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र चंद्राकर सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
इसी तरह 21 जुलाई शनिवार को जिला-रायगढ़, विधानसभा क्षेत्र – रायगढ़, धरमजयगढ़, लैलुंगा, सारंगढ़, खरसिया, के रायगढ़ में दोपहर 12 से 4 बजे तक जिला स्तर पर विधानसभावार बैठकें होंगी। जिसमें प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत भगत, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष धनेश पाटिला, कांग्रेस पिछड़ा विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र चंद्राकर सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
यह भी देखे – PM नरेन्द्र मोदी ने राहुल गांधी से पूछा… “क्या मुस्लिम महिलाओं की पार्टी नहीं है कांग्रेस”?
Add Comment