छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

वायरल वीडियो, रमन सिंह की गेंद पर भूपेश बघेल ने मारे 6 छक्के, अभिषेक सिंह परेशान, भूपेश से भिड़े धरमलाल कौशिक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी साल में कई तरह के बयान और वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे को टारगेट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्टर और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारत और इग्लैंड के उस मैच में छत्तीसगढ़ के नेताओं का चेहरा खिलाडिय़ों की जगह लगाया गया है, जिसमें युवराज सिंह ने 6 छक्के मारे थे। इसमें रमन सिंह (स्टूअर्ट ब्रॉड) को बॉलिग करते हुए दिखाया गया है, वहीं भूपेश बघेल (युवराज) रमन सिंह की गेंद पर 6 छक्के मार रहे हैं।

इससे साफ हो जाता है कि यह वीडियो भाजपा को टारगेट करते हुए बनाया गया है। भूपेश को छक्का मारते हुए दिखाया गया है, जिससे साफ हो जाता है कि उनको भारी दिखाने का प्रयास इस वीडियो में किया गया है। वीडियों में फ्लिंटॉफ और युवराज के बीच हुई कहासुनी को भी दिया गया है, जिसमें धरमलाल कौशिक (फ्लिंटाफ) है और भूपेश बघेल युवराज की भूमिका है।

अभिषेक सिंह को (पॉल कॉलिंगवुड ) दिखाया गया है, जो छक्का पडऩे पर चिंतित मुद्रा में नजर आ रहे हैं। वहीं राहुल गांधी (साइमन टॉफल) अंपायर की भूमिका में है, जो छक्का लगने पर खुशी-खुशी हाथ उठाकर छक्के का इशारा कर रहे हैं।

यह भी देखे – वीडियो वायरल, विधायक पर लोगों ने फेंका कीचड़

Back to top button
close