Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर
नक्सलियों में तेजी से फैल रहा कोरोना… नक्सली कमांडर की मौत… अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रहे 3 माओवादी गिरफ्तार…

सुकमा। कोरोना संक्रमित नक्सली कमांडर की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमित नक्सली कमांडर अस्पताल में भर्ती था।
जानकारी के मुताबिक मृतक नक्सली बटालियन के टैक टीम कमांडर था। इसे साथी नक्सली अस्पताल में भर्ती कराने आए थे। अस्पताल में भर्ती करा लौट रहे 3 नक्सली भी गिरफ्तार किए गए हैं। तेलंगाना के कोत्तागुड़म जिले में ये गिरफ्तारी हुई है।
कोत्तागुड़म SP सुनील दत्त ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक कई और नक्सली कमांडर कोरोना से संक्रमित है।