रायपुर। कुटुंब प्रबोधन युवा दंपत्ति सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पुरानी बस्ती रायपुर द्वारा युवा दंपत्ति के लिए कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम सोनकर मैरिज पैलेस अश्वनी नगर में संपन्न हुआ। इस कायक्रम के प्रमुख वक्ता महेश बिडला प्रांत प्रमुख कुटुंब प्रबोधन ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुटुंब याने परिवार, परिवार में स्नेह व प्रेम एवं नियमित संवाद होते रहना चाहिए, इस कारण परिवार में एकता बनी रहती है। संवाद के माध्यम से एक दूसरे को समझने में सुविधा होती है। सनातन जीवन पद्धति से जीवन निर्वहन करना चाहिए, बच्चों को भारतीय परंपरा एवं संस्कृति से अवगत कराना चाहिए, कुटुंब में मां बच्चों को संस्कार देती है और पाठशाला बच्चों को शिक्षा देते हैं। सनातन संस्कृति विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है।
महानगर कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अंशुमान गनोदवाले ने बताया कि हिंदू धर्म में पति-पत्नी का सात जन्मों का साथ होता है, एक दूसरे के सहयोग से सुखी एवं समृद्धिशाली परिवार बनता है। आपसी प्रेम परिवार को बांधकर रखता है, परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ बैठकर भोजन करना चाहिए, एक साथ बैठने से एक दूसरे द्वारा परिवार, व्यवसाय, रिश्तेदारों की चर्चा होती है और परिवार के सभी सदस्यों को जानकारी होती है, आपसी बातचीत हमेशा होती रहनी चाहिए। इसी कड़ी में श्रीमती अजीता गनोदवाले ने कहा कि देश को मजबूत बनाना है तो परिवार को मजबूत बनाना होगा। स्त्री परिवार को जोड़ कर रखती है, बच्चों को संस्कार देती है।
इस कार्यक्रम में लगभग 50 युवा दंपत्ति एवं परिवार के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के रायपुर के महानगर संघचालक उमेश अग्रवाल, डॉ. सुरेंद्र, टीकम सिंह साहू महानगर व्यवस्था प्रमुख, दिलीप यदु महानगर सह सेवा प्रमुख, नगर कारवा रतिकांत साहू, सह कुटुंब प्रबोधन नरेंद्र देवांगन, प्रदीप मिश्रा प्रचार प्रमुख, नितिन शर्मा, राजा भैया धर्म जागरण प्रमुख, सूर्यकांत सोनी व्यवस्थापन प्रमुख, मिथिलेश दुबे शारीरिक प्रमुख, डिलेशवर सह शारीरीक प्रमुख, मनीष देवांगन बौद्धिक प्रमुख उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पुरानी बस्ती नगर के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख लोकेश साहू द्वारा दी गई।
यह भी देखे : EXCLUSIVE वीडियो : छत्तीसगढ़ राज्य बाल श्रमिक कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर कराया मुंडन
Add Comment