चंद्रकांत पारगीर, बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फूलो देवी नेताम के निर्देशानुसार सिलेंडर के बढ़ते दाम एवं महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम पूरे प्रदेश भर में ज्ञापन सौंपा गया।
इसी तारतम्य में महिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कोरिया की जिलाध्यक्ष श्रीमती संगीता राजवाड़े के नेतृत्व में जिला मुख्यालय बैकुंठपुर हृदय स्थल घड़ी चौक बैकुंठपुर में सिलेंडर के बढ़ते दाम को लेकर सिलेंडर को रखकर लकड़ी चूल्हा जलाकर और घड़ी चौक से बस स्टैंड होते हुए एसईसीएल चौक फिर जिला न्यायालय होते हुए घड़ी चौक रैली निकाल कर महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम कलेक्टर कोरिया की अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर संगीता राजवाड़े ने कहा कि भाजपा सरकार जब से आई है कमरतोड़ महंगाई लाई है आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर का दाम मोदी सरकार को कम करना होगा। अगर सरकार सिलेंडर के दामों को नहीं घटाती है तो महिला कांग्रेस आगे उग्र आंदोलन करेगी।
उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीबों को सिलेंडर तो दे दी मगर जमीनी हकीकत यह है कि कोई भी गरीब आदमी दोबारा सिलेंडर नहीं भरवाया। जब यूपीए की सरकार थी, केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तो गैस सिलेंडर का दाम 400 था, आज जब से मोदी सरकार आई है 4 सालों में ही सिलेंडर का दाम बढ़कर आज 790 से बढ़कर 854 रुपये हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सिलेंडर के साथ-साथ पेट्रोल डीजल के भाव भी आसमान छू रहे हंै। इसके कारण खाने-पीने के सभी चीजों के भाव बढ़ गए हैं। सभा को महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता सिंह, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, राजीव कांग्रेस की महिला अध्यक्ष सीता सिंह और जिला पंचायत सदस्य संगीता सोनवानी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस ग्रामीण के ब्लॉक अध्यक्ष भुनेश्वरी बघेल, ब्लॉक महिला कांग्रेस शहरी रकीबा बेगम, जिला महिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री असगरी सिद्दीकी, पार्षद कुलविंदर कौर, जनपद सदस्य तेज कुमार, उषा राजवाड़े , संगीता लकड़ा, रज्जू नाविक, परवीन बानो, सायरा बानो, कांति सिंह, हुलेश बाई, इंद्र कुंवर, विभा, सुमित्रा महेश्वरी, लक्ष्मीबाई सहित महिला कांग्रेस के पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित थे।
यह भी देखे – Accident के बाद वीडियों और सेल्फी में बिजी रहे लोग, चली गई तीन की जान
Add Comment