बैंकुठपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फूलों देवी नेताम के निर्देशानुसार सिलेंडर के बढ़ते दाम ने महिलाओं के रसोई में आग लगा दी है, मंहगाई के विरोध में राज्यपाल के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन प्रत्येक जिले में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में 10 जुलाई को महिला कांग्रेस के द्वारा किया जाएगा।
बैकुंठपुर में दोपहर 2 बजे से महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संगीता राजवाड़े के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया जायगा। श्रीमती संगीता राजवाड़े ने महिला कांग्रेस प्रदेश, जिला, ब्लॉक पदाधिकारियों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
Add Comment