रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भारतीय जनता पार्टी भयभीत है और इसी भय के चलते भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अपने राष्ट्रीय प्रवक्ताओ और मंत्रियों को भेजकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अनर्गल और मिथ्या आरोप लगाये जा रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाने के लिये भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने झूठ का सहारा लिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता खुद नहीं जानते कि पत्थलगड़ी क्या है? पत्थलगड़ी को एक गांव बताने वाले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने पत्थलगड़ी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर झूठा आरोप लगाया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने चेताया है कि सबसे पहले वे स्वयं तथ्यों की जानकारी ले फिर कुछ बोलें। भाजपा सत्ताधारी दल है और उसके राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को गैर-जिम्मेदारी पूर्ण बयान नहीं देना चाहिये। केंद्र में और राज्य में दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी है और उसके प्रवक्ताओ द्वारा भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों के द्वारा और भारतीय जनता पार्टी में सरकार में बैठे लोगों के द्वारा निरंतर आधारहीन बेतूकी असत्य बयानबाजी का सहारा लिया जा रहा है। बेहतर होता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर इस तरीके से निराधार आरोप लगाने के पहले भाजपा प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री अपने छत्तीसगढ़ के नेताओं से बात कर लेते।
यह भी देखे – जयवर्धन बिस्सा संभालेंगे कांग्रेस IT CELL की जिम्मेदारी, राजेन्द्र सिंह हटाए गए
Add Comment