कांकेर। छोटा बेठिया थाना इलाके में आईईडी ब्लास्ट में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए। जवान सर्चिंग के लिए मोटरसाइकिल से निकलेंगे। इसी दौरान वे एंबुश में फंस गए। बताया जाता है कि जवान 121 वीं बटालियन के थे। शहीद होने वाले जवानों के नाम संतोष लक्ष्मण और नित्यानंद नायक होने की जानकारी मिली है। घटना के बाद जवानो ने भी जवाबी फायरिंग की जिससे माओवादी को भारी नुकसान हुआ है। फायरिंग की वजह से कई माओवादियों के मारे जाने की सूचना आ रही है।
यह भी देखें : पुलिस भर्ती दौड़, एक की मौत, 16 बेहोश
Add Comment