बैकुंठपुर, चंद्रकांत पारगीर। नगर पालिका शिवपुर चरचा में व्याप्त हेराफेरी भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी व पालिका की मनमानी के खिलाफ भाजपा शिवपुर मंडल के द्वारा रैली निकाल कर नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी की गई। तालाबंदी के दौरान पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी भी हुई। नगर पालिका शिवपुर चरचा के भाजपा समर्थित 10 पार्षद व पांच एल्डरमैन ने पालिका अध्यक्ष को खरी-खोटी सुनाई। भाजपा प्रवक्ता बसंत राय व पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि नगर पालिका शिवपुर चरचा मैं काबिल कांग्रेस की अध्यक्ष व उसके सहयोगियों ने घोटालों का इतिहास रच दिया है नपा अध्यक्ष अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में अध्यक्ष निधि 50 लाख का कोई हिसाब जनता को नहीं दे रहे हैं।
भ्रष्टाचार के क्रम में नपा द्वारा साधारण बाजार में 40 प्रति नग की दर से मिलने वाली कपड़े की टोपी को 211 रुपए प्रति नग की दर से खरीदी। अध्यक्ष न 51 सो रुपए की लागत के 7 नग वाटर प्यूरीफायर की खरीदी की। वह वाटर प्यूरीफायर कहां है इसका भी कोई जानकारी नहीं है।
पालिका द्वारा प्रति महीने लाखों रुपयों की डीजल खरीदी जाती है इसका उपयोग कहां होता है इसका भी कोई हिसाब-किताब नहीं है।
निकाय में 85 लाख से ज्यादा की सामग्री खरीदी गई है। इन सामग्रियों में 4 हजार की लागत में मिलने वाली आलमारी को 24 हजार का बताया गया है। 12 सौ रुपए में मिलने वाला पंखा 41 सौ रुपए में खरीदा गया है। पालिका में 72 हजार रुपए प्रति नग की लागत के दर्जनों वाटर कुलर खरीदी की बात कहीं गई है, लेकिन वाटर कूलर गायब है। पालिका अध्यक्ष अपने 50 लाख के अध्यक्ष निधि और अपने पार्षदों की पार्षद निधि से कराए गए कार्यों को क्षेत्र की जनता को अवगत कराएं अन्यथा भारतीय जनता पार्टी निकट भविष्य में उग्र आंदोलन करेगी।
धरना-प्रदर्शन के दौरान गिरधारी सिंह अध्यक्ष शिवपुर मंडल, उदय प्रताप सिंह, रेवा यादव, अभिमन्यु मुरली, प्रकाश मंडल, श्याम नारायण सिंह विनोद दुबे, महमूद हसन, सुनील सिंह, देव प्रकाश राजवाड़े, संतोष शर्मा, आदित्य जयसवाल, रंजन शर्मा, श्रीमती शांति बद्री प्रसाद सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी देखे – कोरिया जिले में हाथियों का उत्पात जारी, ग्रामीणों की नींद उड़ी, देखें फोटो
Add Comment