Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

मठपुरैना गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार…घटना को अंजाम देने के बाद भाग गया था भिलाई…वहीं से पकड़ा गया…

रायपुर। पुलिस ने मठपुरैना गोलीकांड के आरोपी आलम उर्फ सरफराज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भिलाई भाग गया था। पुलिस ने वहीं से गिरफ्तार किया है। सोमवार रात को आरोपी ने जावेद खान को गोली मारी थी। बताया गया कि पुरानी रंजिश और लेनदेन के विवाद में गोली चलाई थी।



संतोषी नगर इलाके के मठपुरैना के पास बीती रात आलम और जावेद खान के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इसी बीच आलम ने कट्टे से जावेद के उपर गोली चला दी थी। गंभीर रूप से घायल जावेद को रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जावेद के पीठ में गोली लगी है।
WP-GROUP

घटना को अंजाम देने के बाद आलम भिलाई भाग गया था। पुलिस ने भिलाई में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी देखें : 

VIDEO: कराने गया था पथरी का इलाज…डॉक्टरों ने किडनी ही निकाल ली…परिजनों में आक्रोश…पुलिस, एसडीओपी और बीएमओ से शिकायत…

Back to top button
close