Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

सुरक्षाबल के जवानों को मिली सफलता, नक्सली लीडर गिरफ्तार

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दोरनापाल पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चला रहे अभियान में एक के बाद एक बड़ी सफलता मिल रही है। सीआरपीएफ 74 वाहिनी और जिला पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सली लीडर पाड़ा अप्पू के टीम के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर एक नक्सली ने आत्मसमर्ण किया है।


मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली का नाम मडक़म पोदिया है। ये नक्सली कसालपाड घटना में शामिल था। इस घटना में सीआरपीएफ के 14 जवान शहीद और पिडमेल घटना में एसटीएफ के 7 जवान शहीद हुए थे, वहीं 12 जवान घायल हो गए थे। जिसके बाद पुलिस इसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। आखिरकार आज वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। वहीं दूसरी और सीएनएम दलम का मुखिया ने आत्मसमर्पण किया है। जिसका नाम दूधी हन्दा है, जो मुख्य रुप से नक्सलियों के प्रचार-प्रसार का करता था। बताया गया कि हन्दा आसपास के करीब पांच गांवों में नक्सलियों के प्रचार-प्रसार का प्रमुख था।

यह भी देखे – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) को मिल सकता है खेत जोतता हुआ किसान चुनाव चिन्ह…! 

Back to top button
close