रायपुर। आम आदमी पार्टी ने दो तिहाई से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार तय करने के बाद चुनाव अभियान तेज कर दिया है। विगत एक माह से आम जनता से सीधी बात कार्यक्रम करके स्थानीय समस्याओं से रूबरू होकर नई बूथ कमेटियों को मजबूत करने का अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में बूथ कमेटी के सदस्यों को चुनाव जीतने की ट्रेनिंग देने दिल्ली से आम आदमी पार्टी के 6 विधायक तीन दिवसीय प्रवास पर 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। ये विधायक 6 लोकसभा क्षेत्र के 2 से 4 विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलनों में दिल्ली की तर्ज पर चुनाव अभियान का प्रशिक्षण देंगे।
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी जयंत गायधने ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने बुराड़ी के विधायक संजीव झा, रिठाला के महेंद्र गोयल, गांधी नगर के अनिल बाजपेयी, कोंडली के मनोज कुमार, अम्बेडकर विधानसभा क्षेत्र के अजय दत्त और मटियाला के विधायक गुलाब सिंह यादव छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।
तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक विधायक संजीव झा 7 जुलाई, शनिवार को जेट एयरवेज के विमान से सुबह 8 बजे रायपुर पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से खरसिया रवाना होंगे। इसी दिन 12 बजे खरसिया में वे आप कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं, दिन के 3 बजे वह सारंगगढ़ में एक अन्य कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे कोरबा में रात गुजारेंगे। अगले दिन रविवार 8 जुलाई को कोरबा में सुबह 10 बजे वे कोरबा में और दिन के 3 बजे जांजगीर चांपा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रविवार रात 9.15 बजे वे चांपा से टाटानगर रवाना हो जाएंगे। दिल्ली के विधायक अजय दत्त के साथ पार्टी के संयोजक राहुल आर्या भी रायपुर आ रहे हैं। वे शनिवार सुबह 11 बजे दंतेवाड़ा, चित्रकोट, विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। श्री दत्त रविवार को जगदलपुर, बस्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद शाम 5 बजे बस्तर से सड़क मार्ग के जरिए रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे सोमवार, 9 जुलाई को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
इसी प्रकार दिल्ली में रिठाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र गोयल शनिवार, 7 जुलाई की सुबह 8 बजे जेट एयरवेज की उड़ान से रायपुर पहुंचेंगे और वे बिलासपुर रवाना हो जाएंगे। श्री गोयल मस्तूरी, तखतपुर, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे बिलासपुर से रवाना होकर रायपुर पहुंचेंगे और दिल्ली रवाना हो जाएंगे। मटियाला के विधायक गुलाब सिंह यादव शनिवार 7 जुलाई को जेट एयरवेज की उड़ान से रायपुर पहुंचेंगे और फिर सड़क मार्ग से भानुप्रतापपुर के लिए रवाना जाएंगे। श्री यादव इस दिन भानुप्रतापपुर के आप कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे, जबकि दिन के 1 बजे अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का उनका कार्यक्रम है। आप विधायक श्री यादव रात भानुप्रतापपुर में रात गुजारने के बाद अगली सुबह रविवार सुबह 11 बजे भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं, रायपुर लौटने के बाद देर शाम 8 बजे वह नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। इसी कड़ी में कोंडली के विधायक मनोज कुमार शनिवार 7 जुलाई को सामरी, बैकुंठपुर-सोनाहाट विधानसभा क्षेत्र के आप कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अगली सुबह 9 जुलाई को वह सड़क मार्ग से रायपुर रवाना होंगे। वे रायपुर से देर शाम 8.05 बजे जेट एयरवेज के विमान से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। इसी प्रकार दिल्ली की गांधीनगर विधानसभा सीट के विधायक अनिल बाजपेयी शनिवार, 8 जुलाई को इंडिगो एयरलाइन्स की उड़ान से रायपुर पहुंचेंगे।
यहाँ भी देखे : EXCLUSIVE VIDEO : जनता कांग्रेस (जे) ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने निकाली मौन रैली
Add Comment