रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आज अंतिम दिन आज राजनांदगांव की विधायक श्रीमती तेजकुंवर नेताम के अपने क्षेत्र में मक्का खरीदी को लेकर भुगतान वर्तमान समय तक नहीं होने के जवाब में नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री पुन्नूलाल मोहिले ने कहा कि यह सही नहीं है, कि राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए मक्के की राशि 4 करोड़ रूपए का भुगतान किसानों को नहीं किया गया है और किसानों को बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे है। वस्तुस्थिति यह है कि वर्तमान खरीफ वर्ष 2017-18 के दौरान राजनांदगांव जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों द्वारा 866.50 लाख रूपए का मूल्य का 60,807 क्विंटल मक्का उपार्जित किया गया है जिसकी समस्त राशि का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।
वर्तमान खरीफ वर्ष 2017-18 में समर्थन मूल्य पर किसानों से मक्का खरीदी की व्यवस्था सहकारी समितियों के माध्यम से दिनाँक 15 नवंबर 2017 से 31 मई 2018 तक की गई। राजनांदगांव जिले के मानपुर विकासखंड में संचालित 4 मक्का उपार्जन केंद्रों में 1130 किसानों से 656.46 लाख रूपए मूल्य का 46067.50 क्विंटल मक्का मोहला विकासखंड के 1 उपार्जन केंद्र में 146 किसानों से 62.99 लाख रूपए मूल्य का 4,420.50 च्ंिटल मक्का तथा अंबागढ़ चौकी के 1 उपार्जन केंद्र में 263 किसानो से 147.05 लाख रूपए का मूल्य का 10,319 च्ंिटल मक्का खरीदा गया है।
इस प्रकार जिले के कुल 6 उपार्जन केंद्र में 1,539 किसानो से 866.50 लाख रूपए मूल्य का 60,807 च्ंिटल मक्का उर्पाजित किया गया है जिसकी समस्त राशि का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। अत: यह सही नहीं है कि किसान मक्का की राशि प्राप्त करने हेतु भटक रहे है। वर्तमान में खरीफ वर्ष 2017-18 में राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर उर्पाजित 60,807 क्विंटल मक्के की समस्त राशि का भुगतान किसानों को किया जा चुका है, अत: किसानों में शासन अथवा प्रशासन के विरूद्ध कोई रोष या आक्रोश व्याप्त नहीं है।
Add Comment