रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष चुनाव होने वाले हैं इसे देखते हुए बीजेपी सभी मोर्चो पर अपना दम लगा रही है। बुधवार को बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक ली। वे धमतरी में बूथ सम्मेलन में भी शामिल होंगी। गुरुवार को बस्तर में उज्जवला की रसोई और उज्ज्वला की चाय कार्यक्रम में भी शरीक होंगी।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए विजया राहटकर ने कहा कि इस बार के चुनाव में महिला मोर्चा की अहम होगी। मोर्चा ने हर बूथ पर 10 महिला कार्यकर्ता तैयार करने की रणनीति बनाई है।
उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा पीएम नरेंद्र मोदी और रमन सिंह की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएगी। खासकर महिलाओं के बीच। विजया राहटकर ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की योजना बनाई है। उज्ज्वला योजना से 3 करोड़ 80 लाख बहनों को खुशी मिली है। महिलाओं के लिये प्रसव अवकाश बढ़ाया है। राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास यात्रा को लेकर राहटकर ने कहा कि सरकार विकास यात्रा में महिलाओं को साथ लेकर चल रही है। सबला, सरस्वती साईकल योजना समेत कई योजना सरकार चला रही है। दो मिनट में लोग चैनल बदल देते है, लेकिन डॉ रमन सिंह के काम को देखकर 15 साल से राज्य में उनकी सरकार है और आगे भी सरकार रहेगी।
Add Comment