छत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

शराबी ने चढ़ा दी गाय के ऊपर बाइक, फिर क्या हुआ… जानने पढ़े ये खबर…

राजेश्वर तिवारी, जांजगीर-चांपा। नवागढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम खोखरा के मनसा तालाब के पास एक शराबी बाइक सवार ने गाय के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। बाइक सवार ने बहुत ज्यादा शराब पी रखा था। शराबी की इस करतूत से गाय को भी गंभीर चोट आई है। गांव वालों ने तत्काल ग्राम खोखरा के ही पशु चिकित्सक के डॉक्टर देवी प्रसाद कौशिक को बुलाया गया। डॉक्टर ने गाय का इलाज कर मलहम पट्टी किया।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक ने इतनी शराब पी रखी थी कि बाइक उससे संभल नहीं पा रही थी। बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी। जिससे गाय बेहोश हो गई। वहीं बाइक सवार युवक को भी गंभीर चोट आई है। गांववालों की मदद से 108 एम्बुलेंस बुलाकर शराबी युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी देखे – आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी

Back to top button
close