छत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने किया प्रदेश सरकार की इस फैसले का विरोध…कहा…विदेश से लौटे यात्रियों को सीधे होम क्वॉरेंटाइन में रखना हो सकता है खतरनाक…फैसले पर किया जाए पुन: विचार…

रायपुर। हवाई यात्रा शुरू होते ही प्रदेश की राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट पर यात्रियों का आवागमन शुरू हो गया है। आज पहले ही दिन काफी संख्या में विदेश से यात्री यहां पहुंचे। यात्रियों को सीधे घरों में ही होम क्वारंटाईन किया जा रहा है। जिसका स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने विरोध किया है। उन्होंने विदेश से आने वालों के होम क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था को खतरनाक बताया है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोटा से आए छात्रों को 7 दिनों में ही घर भेजने के फैसले पर आपत्ति की थी। उसके बाद प्रदेश सरकारा की यह दूसरे बड़े फैसले पर उन्होंने आपत्ति की है। उन्होंने हवाई यात्रियों को होम क्वॉरेंटाइन रहने का ऑप्शन देने का विरोध करते हुए कहा कि यह व्यवस्था खतरनाक हो सकता है।

अगर होम क्वॉरेंटाइन के दौरान कोई व्यक्ति संक्रमित होता है तो पूरे 3 किलोमीटर के क्षेत्र को ही कंटेनमेंट जोन घोषित करना पड़ता है। बेहतर है लोग पेड क्वॉरेंटाइन या सरकारी व्यवस्था में क्वॉरेंटाइन में रहें। सीधे होम क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था अंतिम विकल्प होनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश सरकार से होम क्वॉरेंटाइन ऑप्शन पर पुन: विचार करने की मांग की है।

Back to top button