क्राइमदेश -विदेश

बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने 5 लोगों को पीट-पीटकर मार डाला

मुंबई। गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र से बच्चा चोरी की अफवाह की वजह से भीड़ द्वारा पांच लोगों को पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के धुले जिले में बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने पांच अनजान लोगों की पिटाई कर दी। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर के मुताबिक घटना रविवार की है।


पुलिस ने बताया कि मारे गए युवक इलाके से अनजान थे. पांचों युवक रविवार दोपहर राज्य परिवहन की बस से उतरे थे। उनको इलाके के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वे सप्ताहिक बाजार में एक बच्चे से जानकारी ले रहे थे। लोगों ने उनको बच्चा चोर समझ लिया और गांव वालों ने पांचों लोगों पर हमला कर दिया। पुलिस मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस को घटना की जांच के आदेश दिए गए है।

यहाँ भी देखे : मंदसौर गैंगरेप: पीडि़त पिता ने कहा-मुआवजा नहीं, रेपिस्ट को दो फांसी

Back to top button
close