सिमडेगा। झारखंड में सिमडेगा जिले के केरया घाटतरी में जहरीली हडिय़ा (एक तरह की शराब) पीने से सात लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच महिला और दो पुरुष हैं। इसके अलावा गंभीर चार पुरुष और तीन महिला अस्पताल में इलाजरत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त जटाशंकर चौधरी, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।
गौरतलब है कि हडिय़ा आदिवासियों के घर-घर में बनती है।
भात को सड़ाकर इसे बनाया जाता है। जानकारी के अनुसार, फलजेन्सिया भेंगरा ने अपने घर पर हडिय़ा बनाई थी। इसे पीने के बाद उसकी मौत हो गई। फुलजेन्सिया के पति अल्बर्ट भेंगरा पंजाब में काम करते हैं। ऐसे में आसपास के लोगों ने फुलजेन्सिया का अंतिम संस्कार किया और रात में उसी के घर में रुक गए। शनिवार की सुबह सभी ने वहां पड़ी हडिय़ा देखी और इसे पीने का मन बनाया। सबने सुबह-सुबह हडिय़ा पी ली। कुछ ही देर बाद सभी बीमार पडऩे लगे। उल्टी के साथ सबके मुंह से झाग आने लगा। ग्रामीणों ने उनकी स्थिति देखकर 108 पर फोन कर एंबुलेंस बुलाया। जब तक एंबुलेंस गांव पहुंचता, तीन लोग ऑटो से रेफरल अस्पताल इलाज कराने आ गए। मृतकों में फुलजेन्सिया भेंगरा, मेढ़ों देवी व उसका पुत्र घूरन मांझी, मेरी बिलुंग, संजय मांझी, सुशीला लुगून व फिलोमीना गुडिय़ा सभी केरया घाटतरी निवासी शामिल है। जबकि बीमार में अमृत भेंगरा, थोमस लुगून, रजनी भेंगरा, कुवांरी भेंगरा, सेलेस्टिना तोपनो, किशोर गुडिय़ा व अमित गुडिय़ा शामिल है।
यहाँ भी देखे : मंदसौर गैंगरेप: पीडि़त पिता ने कहा-मुआवजा नहीं, रेपिस्ट को दो फांसी
Add Comment