बलरामपुर। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प की खबर सामने आ रही है। इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 12 लोगों घायल हो गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामानुजगंज में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया है। घटना जिले के रामचंद्रपुर थाना के अनिरूद्धपुर की है।
शनिवार को ग्राम अनिरुद्धपुर के सत्यहाडी टोला में ईश्वर दयाल अपने लड़कों के साथ, खेतिहर जमीन की जुताई कर रहा था। इसी बीच गांव के ही रामस्वरूप सिंह अपने भाईयों के साथ मौके पर पहुंच कर खेत जुताई करने से मना करने लगा। इस बीच दोनों पक्षों में जमकर विवाद होने लगा और देखते ही देखते मामूली विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दोनों पक्षो के बीच जमकर लाठी डंडे और लात घूसों का दौर चलने लगा जो ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ। इसी दौरान दोनों पक्षों के दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों को रामानुजगंज लाया जा रहा था तथा ईश्वर दयाल की अधिक चोट लगने और अत्यधिक रक्त स्त्राव होने से अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वही गंभीर रुप से घायल रामस्वरूप सिंह, रामनारायण सिह, लक्ष्मण सिंह, दुर्गा सिंह को अम्बिकापुर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया है।
यहाँ भी देखे : गड़ा धन पाने पिता ने बेटे की चढ़ा दी बलि, फिर गुपचुप कर दिया अंतिम संस्कार… जानें पूरा मामला
Add Comment