अमरनाथ यात्रा: बारिश में बह गए कई रास्ते, कैम्पों में रोक श्रद्धालुओं को

जम्मू। अमरनाथ यात्रा की शुरुआत से ही जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आई है। सुरक्षा एहतियात की वजह से प्रशासन ने यात्रियों के जत्थे को कैम्पों में रोक दिया है। लगातार बारिश की वजह से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन तीर्थयात्री कैम्प में प्रशासन श्रद्धालुओं की परेशानियों से निपटने की कोशिशों में लगा हुआ है। अमरनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है।
अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर की व्यवस्था भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोग लंगर के जरिए श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं। रिपोर्ट्स है कि जम्मू में भारी बारिश के चलते भगवती नगर यात्री निवास से घाटी की ओर किसी भी वाहन को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
श्रद्धालु इस तरह यात्री कैम्प बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं अमरनाथ यात्रा 28 जून को यात्रा शुरू हुई थी, लेकिन पहले दिन से बारिश हो रही है।
भारी बारिश की वजह से सड़कों की हालत खराब हो गई है। बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से यात्रा को रोकना पड़ा है। बारिश की वजह से कुछ जगहों पर यात्रा का रूट भी बह गया है। 60 दिन की इस यात्रा के लिए अभी तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इस यात्रा का समापन 26 अगस्त को होगा।
यह भी देखे – तगड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, जानिए क्या-क्या है तैयारियां…