
रायपुर। भाजपा महासचिव सरोज पांडेय द्वारा किसानों की आत्महत्या को नकारने तथा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के संदर्भ में दिए गए बयान की कांग्रेस ने कड़ा प्रतिवाद किया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के प्रभारी थके हुए हैं या चुस्त-दुरुत इसकी चिंता सरोज पांडेय मत करें। वे तो भाजपा के प्रभारी सौदान सिह की चिंता करे। इस बार वे भाजपा की हार का झटका कैसे बर्दास्त करेगे।
कांग्रेस प्रभारी की ऊर्जा और गतिशीलता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ छत्तीसगढ़ की जनता भी देख रही है। कांग्रेस प्रभारी पुनिया के मार्गदर्शन में कांग्रेस छात्तीसगढ़ की जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने निकल पड़ी है। 2018 के विधानसभा चुनाव में पुनिया के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
यह भी देखे – सत्ता परिवर्तन देख, भाजपा की अंदरूनी कलह सामने आने लगी : कांग्रेस